
आज से JDU में तेज होगा अंदरूनी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा की गोलबंदी से नीतीश कुमार को कितना नुकसान?
AajTak
Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा का ऐतराज इस बात को लेकर है कि आखिर नीतीश कुमार अपनी पार्टी के किसी नेता को भविष्य में नेतृत्व सौंपे जाने की बजाय राजद नेता और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आगे करने की बात क्यों कर रहे हैं? कुशवाहा इसे खास डील बताते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर बिहार में एनडीए छोड़कर महागठबंधन में जाते वक्त जेडीयू नेतृत्व ने कौन-सी डील की थी?
बिहार में नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JUD) के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने आज से पटना में पार्टी के साथियों की बैठक बुलाई है. कुशवाहा 19 और 20 फरवरी को जेडीयू के साथियों के साथ मंथन करेंगे. दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से बगावती मूड में नजर आ रहे हैं और उनका सीधा आरोप रहा है कि नीतीश कुमार के चंद करीबी नेताओं की वजह से जेडीयू कमजोर हो रहा है. कुशवाहा ने जिन तमाम सवालों को उठाया है उसकी बाबत वे नीतीश कुमार से बात भी करना चाहते थे. लेकिन जब मुख्यमंत्री ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो आखिरकार उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी नेताओं की बैठक ही बुला डाली.
19 और 20 फरवरी को बैठक
उपेंद्र कुशवाहा ने 19 और 20 फरवरी को पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में जेडीयू के साथियों की बैठक बुलाई है. कुशवाहा का दावा है कि लगातार कमजोर हो रही जेडीयू को बचाने के लिए पार्टी के साथी उनकी इस बैठक में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि कुशवाहा अब निर्णायक लड़ाई के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा की इस बैठक पर जेडीयू नेतृत्व की भी नजर है और बैठक में शामिल होने वालों के लिए नेतृत्व पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है. बीते 5 फरवरी को कुशवाहा ने जेडीयू के साथियों के नाम खुला पत्र लिखा था और बैठक में शामिल होने की अपील की थी.
खास डील और तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल
जेडीयू नेतृत्व की मौजूदा कार्यशैली से नाराज उपेंद्र कुशवाहा लगातार आरजेडी के साथ हुई खास डील को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. कुशवाहा का ऐतराज इस बात को लेकर है कि आखिर नीतीश कुमार अपनी पार्टी के किसी नेता को भविष्य में नेतृत्व सौंपे जाने की बजाय राजद नेता और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आगे करने की बात क्यों कर रहे हैं? कुशवाहा इसे खास डील बताते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर बिहार में एनडीए छोड़कर महागठबंधन में जाते वक्त जेडीयू नेतृत्व ने कौन-सी डील की थी?
सत्ता हस्तांतरण को लेकर इशारा

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








