
आज से करोड़ों लोगों का बंद होगा WhatsApp, ये है बड़ी वजह
AajTak
भारत सरकार के नए नियम सिम बाइडिंग की वजह से करोड़ों लोगों के WhatsApp अकाउंट बंद होने जा रहा है. न्यू नियम के तहत मैसेजिंग ऐप यूज करने के लिए स्मार्टफोन में एक्टिव सिम कार्ड होना चाहिए. एक्टिव सिम कार्ड ना होने पर WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप बंद हो जाएंगे.
आज से करोड़ों लोगों का WhatsApp अकाउंट बंद होने जा रहा है. इसके पीछे की वजह सरकार का नया नियम है, जिसका नाम सिम बाइडिंग है. इसको लेकर 28 फरवरी तक की डेडलाइन थी, जिसको आज लागू होना है. नए नियम का असल टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप्स पर भी लागू होगा.
भारत में करोड़ों लोग WhatsApp का यूज करते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 85.3 करोड़ WhatsApp यूजर्स हैं. इसमें बहुत से यूजर्स ऐसे हैं, जो WhatsApp के लिंक्ड डिवाइस की मदद से एक से ज्यादा स्मार्टफोन में मैसेजिंग ऐप चलाते हैं.
एक्टिव सिम कार्ड होना जरूरी
सिम बाइडिंग लागू होने का बाद जिन स्मार्टफोन में एक्टिव सिम कार्ड नहीं है. उन हैंडसेट में WhatsApp बंद हो जाएगा. अनुमान है कि जो लोग एक सिम की मदद से दो या उससे ज्यादा स्मार्टफोन पर WhatsApp चलाते हैं, उनके फोन से WhatsApp बंद हो जाएगा. यह संख्या करीब 2 करोड़ से ज्यादा की होगी. हालांकि लैपटॉप और पीसी में WhatsApp Web चलता रहेगा.
यह भी पढ़ें: भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार धड़ाम हुई सेल
दूरसंचार विभाग का सिम बाइडिंग नियम

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









