
आज सीट बंटवारा फाइनल नहीं हुआ तो 'न्याय यात्रा' में नहीं जाएंगे अखिलेश, कांग्रेस को दिया दो टूक मैसेज
AajTak
सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव की राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी बातचीत हो चुकी है. लेकिन सीटों को लेकर डील अभी तक फाइनल नहीं हुई है. समाजवादी पार्टी के मुताबिक आज देर शाम तक अगर सबकुछ फाइनल हुआ तो अखिलेश यादव कल न्याय यात्रा में शामिल होंगे.
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का पड़ाव इन दिनों उत्तर प्रदेश में है. राहुल गांधी कल अमेठी और रायबरेली में यात्रा का नेतृत्व करेंगे. लेकिन अखिलेश यादव के इसमें शामिल होने पर संशय बरकरार है. समाजवादी पार्टी के सूत्रों ने आज तक को बताया कि अखिलेश यूपी में गठबंधन फाइनल होने तक कांग्रेस के किसी कार्यक्रम और उसके नेताओं के साथ मंच साझा करने से बचेंगे.
सपा के सूत्रों ने कहा- कांग्रेस के साथ बातचीत में यूपी में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा और किसके खाते में कौन सीट सीट जाएगी, ये सब तय हो चुका था. लेकिन राहुल गांधी कुछ सीटों को लेकर अड़े हैं, जिसकी वजह से गठबंधन का फाइनल स्वरूप अभी अटका हुआ है. अगर कल तक गठबंधन में सीटों की संख्या और सीटों के नाम तय नहीं हुए तो अखिलेश यादव राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' में शामिल नहीं होंगे.
सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव की राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी बातचीत हो चुकी है. लेकिन सीटों को लेकर डील अभी तक फाइनल नहीं हुई है. समाजवादी पार्टी के मुताबिक आज देर शाम तक अगर सबकुछ फाइनल हुआ तो अखिलेश यादव कल न्याय यात्रा में शामिल होंगे. अगर बात नहीं बनी तो वह इससे दूरी बनाएंगे. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गत 6 फरवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा था. अखिलेश ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा था कि वह रायबरेली और अमेठी में राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' में शामिल होंगे.
"अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आई इधर से भी गई, जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ pic.twitter.com/wS5RkXXyXH
इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'उम्मीद है अखिलेश यादव कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे. अभी हाल ही में अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल भी हमारी यात्रा में शामिल हुई थीं'. उनके इस बयान पर जब मीडिया कर्मियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आईं, इधर से भी गईं. जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी'.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







