
आज लॉन्च होगा Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, मिलेगा दमदार कैमरा, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
AajTak
Xiaomi 12S Series Launch: Xiaomi 12S Series को आज लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, इसे अभी भारत में नहीं लॉन्च किया जा रहा है. इस सीरीज को चीन में पेश किया जा रहा है.
Xiaomi आज अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को आज यानी 4 जुलाई को चीन में लॉन्च करने वाला है. Xiaomi की इस फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 12S, अपग्रेडेड Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S Ultra शामिल हैं.
लॉन्च से पहले कंपनी ने ही नई Xiaomi 12S सीरीज के कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दी है. इस फोन की कई डिटेल्स लीक्स और टिप्सटर के जरिए भी बताई गई है. Xiaomi 12S सीरीज लॉन्च से पहले यहां पर आपको इस फोन के संभावित फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.
Xiaomi 12S सीरीज के संभावित कीमत और फीचर्स
एंट्री वैरिएंट Xiaomi 12S में 6.28-इंच की Full HD+ AMOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी जा सकती है. कई लीक्स के अनुसार, इसमें नया Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें 4500mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के साथ दी जा सकती है.
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5-मेगापिक्सल का टेलीमाइक्रो कैमरा दिया जा सकता है.
Xiaomi 12S Pro को लेकर कन्फर्म किया जा चुका है कि इसके रियर में Leica-tuned ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का होगा. इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा. इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










