
आज लॉन्च होंगे Nokia के नए स्मार्टफोन्स, HMD Global का इवेंट आज
AajTak
Nokia के नए स्मार्टफोन्स आज लॉन्च किए जाएंगे. HMD Global का इवेंट आज है. भारतीय समयानुसार शाम के 7.30 बजे से Nokia के स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे.
HMD Global आज नए Nokia स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है. HMD Global का ग्लोबल इवेंट आज है और ये भारतीय समयानुसार शाम के 7.30 बजे से शुरू होगा. रिपोर्ट के मुताबिक आज Nokia के छह नए स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते हैं. हालांकि मीडिया इन्वाइट में HMD Global ने ये नहीं बताया है कि कौन से स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे. रिपोर्टे के मुताबिक HMD Gloabl के इस इवेंट में Nokia X10, X20, C20, G10 और G20 लॉन्च किए जा सकते हैं. इनमें ज्यादातर स्मार्टफोन्स बजट सेग्मेंट के होंगे.More Related News













