
आज क्यों आई शेयर बाजार में गिरावट? 547 अंक गिरा सेंसेक्स, बिखरे ये दिग्गज स्टॉक
AajTak
शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500 अंक से ज्यादा गिर गया. इधर, निफ्टी बैंक भी दबाव में कारोबार कर रहा है, लेकिन मिड और स्मॉलकैप शेयर अच्छे प्रदर्शन कर रहे हैं.
ग्लोबल शेयर बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव के चलते कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शुक्रवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली. सुबह 9:15 बजे, बीएसई सेंसेक्स 547.49 अंक या 0.68% गिरकर 79,468.41 पर आ गया. एनएसई निफ्टी 155.45 अंक या 0.63% गिरकर 24,610.45 पर पहुंच गया.
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि जैसे-जैसे युद्ध जारी है और अनिश्चितता का माहौल छाया हुआ है, कच्चे तेल की कीमतें बाजारों को प्रभावित करेंगी. युद्ध होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 16 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.
इन शेयरों में आई तगड़ी गिरावट सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन (INDIGO) 2.25% गिरकर 4403.40 रुपये पर आ गया. ICICI Bank में 1.84% की गिरावट आई, जबकि एचडीएफसी बैंक में क्रमशः 1.54%, 1% और 0.96% की गिरावट दर्ज की गई.
एसईबीआई में रजिस्टर्ड रिसर्च एक्सपर्ट्स और लिवेलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक हरिप्रसाद ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से ओएनजीसी और ऑयल इंडिया जैसी कंपनियों के शेयरों पर नजर बनी रहने की संभावना है, क्योंकि तेल की ऊंची कीमतें आमतौर पर अपस्ट्रीम ऊर्जा उत्पादकों को लाभ पहुंचाती हैं.
एशियाई मार्केट में कैसा हाल? एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. जापान का निक्केई 225 0.38% बढ़कर 55,490.04 पर पहुंच गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.34% गिरकर 5,509.25 पर आ गया और हांगकांग का हैंग सेंग 1.44% बढ़कर 25,685.31 पर पहुंच गया.
अमेरिकी बाजार में भी गिरावट वॉल स्ट्रीट में रात भर का सत्र नकारात्मक रुख के साथ समाप्त हुआ, तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए.S&P 500 में 0.56% की गिरावट आई और यह 6,830.71 पर बंद हुआ, जबकि Dow Jones इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.61% की गिरावट आई और यह 47,954.74 पर बंद हु. नैस्डैक कंपोजिट में 0.26% की मामूली गिरावट आई और यह 22,748.99 पर बंद हुआ.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






