
आज का दिन: संसद में राहुल, जमीन पर प्रियंका, क्या है कृषि कानून पर कांग्रेस की रणनीति?
AajTak
संसद में राहुल और ज़मीन पर प्रियंका गांधी कृषि क़ानूनों पर पार्टी की अगुवाई कर रहे हैं.. क्या रणनीति है कांग्रेस की.. ये पूछा हमने हमारे सहयोगी आनंद पटेल से.
राहुल गांधी लोकसभा में कल सरकार पर खूब अटैकिंग दिखे. पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कई बातें संसद में बोली थीं उनका जवाब राहुल ने प्वॉइंट टू प्वॉइंट रखा. पीएम कृषि कानूनों के कंटेंट और इंटेट पर बोलने का चैलेंज दे गए थे तो राहुल ने फिर इस पर भी बात की. राहुल ने कहा कि पहले कानून का कंटेंट मंडी को खत्म करना है, जबकि दूसरे कानून का कंटेंट ये है कि बड़े-बड़े उद्योगपति अनलिमिटेड अनाज और सब्जी को स्टॉक कर सकें। इसके अलावा उन्होंने सालों पहले बने फैमिली प्लानिंग के एक सरकारी नारे को अलग सन्दर्भ और विषय के साथ रखा। उनका कहना था कि आज देश को चार लोग चला रहे हैं, ये लोग कौन हैं सब जानते हैं. संसद में राहुल और ज़मीन पर प्रियंका गांधी कृषि क़ानूनों पर पार्टी की अगुवाई कर रहे हैं.. क्या रणनीति है कांग्रेस की.. ये पूछा हमने हमारे सहयोगी आनंद पटेल से.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











