
आज का दिन: इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के बाद गई 100 से ज्यादा जानें, कौन सी चूक पड़ी भारी?
AajTak
आज के दिन में हमारे साथ सुनिए इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के बाद गई 100 से ज्यादा जानें, कौन सी चूक पड़ी भारी? क्या कांग्रेस को जीवनदान दे पाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे? क्यों दिया सुधाकर सिंह ने इस्तीफा? और साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्या रही भारत की रणनीति?
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं, देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब-किताब. जानिए, आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन खबरों पर बात कर रहे हैं?
इंडोनेशिया: खेल के मैदान पर सबसे बड़ी त्रासदी
एक फुटबॉल मैच का मैदान जहां लोग एन्जॉय करने गए थे वो 100 से ज्यादा लोगों के लिए मौत का मैदान बन गया. इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई. मैच के दौरान एक टीम के हारने के बाद उसके फैंस मैदान में घुस गए. इस भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. घटनास्थल के कई वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें फैंस को सुरक्षाकर्मियों पर सामान फेंकते देखा जा सकता है. इसी को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. पिछले कई दशकों की ये खेल के मैदान पर सबसे बड़ी त्रासदी है. तो ये चूक किस तरफ से हुई कि ये इतनी बड़ी त्रासदी बन गया?
कांग्रेस को जीवनदान दे पाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे?
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की तस्वीर अब साफ हो चुकी है. मल्लिकार्जुन खड़गे हैं. शशि थरूर हैं. और बस इन्हीं दो में मुकाबला बताया जा रहा है. एक और उमीदवार थे झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी. लेकिन उन का नामांकन रद्द हो गया है. त्रिपाठी ने एक ही परचा भरा था जो प्रस्तावक के हस्ताक्षर का मिलान न होने और हस्ताक्षर का दोहराव होने से खारिज हो गया. उधर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष से खड़गे ने इस्तीफा भी दे दिया. अब उस पद पर कौन नया जाएगा, इस पर भी बात शुरू हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के इस चुनाव में खड़गे की बिसात मजबूत मानी जा रही है. कहा जा रहा है कि खड़गे अगले कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर तय नाम है- इन बातों और दावों में दम कितना है?
क्यों दिया सुधाकर सिंह ने इस्तीफा?

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











