
आज का दिन: अशोक गहलोत बनाम शशि थरूर होने जा रहा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव?
AajTak
आज के दिन में हमारे साथ सुनिए अशोक गहलोत बनाम शशि थरूर होने जा रहा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? पाकिस्तान का नया आर्मी चीफ क्यों वहां की सियासत के लिए है महत्वपूर्ण? और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं, देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब-किताब. जानिए, आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन खबरों पर बात कर रहे हैं?
'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच कांग्रेस में उथल-पुथल
कांग्रेस कई तरह के उथल-पुथल के साथ आगे बढ़ रही है. राहुल गांधी हर दिन लगभग 20-22 किलोमीटर पैदल चलकर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. तो दूर गोवा से निकल उनकी पार्टी के कई विधायक नई दिल्ली की यात्रा कर बीजेपी के हुए जा रहे हैं.
दिल्ली में मुलाकातों का दौर सोनिया गांधी के घर पर भी चल रहा है, जिसके सेंटर में बस एक बात है, पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा. गांधी परिवार से होगा या नहीं, इस पर कुछ भी क्लियर हो, उससे पहले कांग्रेस के सात स्टेट यूनिट्स राजस्थान, छतीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, बिहार, जम्मू-कश्मीर ये रिजॉल्यूशन पास कर देते हैं कि राहुल गांधी को ही अध्यक्ष के पद पर लौटना चाहिए. एक पल को आप यहां ठहर भी जाएं फिर ख़बर आ जाती है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संभव है, 26 से 28 सितंबर के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भरें.
साथ ही, कल सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सांसद शशि थरूर के भी चुनाव कंटेस्ट करने की चर्चा है. सवाल है कि अगर थरूर बनाम गहलोत ये चुनाव होने जा रहा है, तो फिर राहुल के नाम का प्रस्ताव क्यों पारित हो रहा है, इतने सारे कन्फ्यूजन के बीच क्या कुछ साफ़ है फिलहाल? शशि थरूर से जो कल सोनिया गांधी की मुलाकात हुई, क्या ये तय मानें कि वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं या उनसे हुई मुलाकात एक आम सहमति बनाने की कोशिश आपको नज़र आती है?
पाकिस्तान का नया आर्मी चीफ क्यों वहां की सियासत के लिए है महत्वपूर्ण?

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.






