
आजादी के 22 साल बाद नोट पर कैसे आई थी बापू की तस्वीर? उससे पहले क्या छपता था
AajTak
1969 में महात्मा गांधी के 100वें जन्मदिन पर पहली बार नोट पर उनकी तस्वीर छापी गई थी. इसमें महात्मा गांधी को बैठे हुए दिखाया गया था. 1987 में पहली बार 500 रुपये का नोट जारी किया गया था और इस पर महात्मा गांधी की तस्वीर छापी.
2 अक्टूबर 1969. महात्मा गांधी का 100वां जन्मदिन. ये वो तारीख है जब पहली बार महात्मा गांधी की तस्वीर वाला नोट जारी किया गया. इसमें महात्मा गांधी को बैठा दिखाया गया था. पीछे सेवाग्राम आश्रम छपा था.
आज 2 अक्टूबर 2023 है. महात्मा गांधी का 154वां जन्मदिन. ऐसे में जानते हैं कि हमारे पास जो नोट हैं, उसमें महात्मा गांधी की तस्वीर कैसे आई?
आजादी के बाद भी लगभग चालीस साल तक सभी नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं हुआ करती थी. 1996 में नोटों की नई सीरीज आई और इसके बाद ही करंसी पर महात्मा गांधी की तस्वीर छपने लगी.
आजादी के बाद अपनी करंसी
भारत को आजादी तो 15 अगस्त 1947 को मिल गई थी, लेकिन गणतंत्र 26 जनवरी 1950 को बना. तब तक रिजर्व बैंक प्रचलित करंसी नोट ही जारी कर रहा था.
रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, सरकार ने पहली बार 1949 में 1 रुपये के नोट का नया डिजाइन तैयार किया था. उस समय नोटों पर ब्रिटेन के महाराजा की तस्वीर छपती थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











