
'आजम खान की रिहाई के लिए करें आंदोलन’, सपा छात्र नेता ने अखिलेश यादव को खून से लिखा खत
AajTak
UP News: सपा के एक छात्र नेता ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को खून से पत्र लिखा है. उसने पत्र में अखिलेश से मांग की है कि आजम खान की रिहाई के लिए आंदोलन किया जाना चाहिए.
UP Politics: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पार्टी विधायक आजम खान की रिहाई की मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. अब सपा के एक छात्र नेता ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को खून से पत्र लिखा है. उसने पत्र में अखिलेश यादव से मांग की है कि आजम खान की रिहाई के लिए आंदोलन किया जाना चाहिए.
अखिलेश यादव को खून से पत्र लिखने वाले छात्र नेता का नाम आरिख खान अजहरी है. वह पीलीभीत की सपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर अध्यक्ष है. आरिश खान अजहरी पूरनपुर का रहने वाला है. फिलहाल वह बीए फाइनल ईयर में है. आरिश तहसील के पास एक दुकान पर टाइपिंग का काम भी करता है.
आरिश खान अजहरी ने खून से अखिलेश यादव को लिखे पत्र में लिखा कि पिछले 25 महीने से हमारे नेता आजम खान के खिलाफ जो अत्याचार हो रहे है. उन पर हो रहे इस अत्याचार और उनकी रिहाई के लिए पार्टी के किसी बड़े नेता ने आंदोलन नहीं किया है. नेता प्रतिपक्ष रहते हुए अखिलेश यादव ने भी आंदोलन नहीं किया है. इस बात से खफा आरिश खान अजहरी ने लिखा खून से पत्र लिखा.
आरिश खान अजहरी ने यह पत्र बीते रविवार को लिखा. सपा कार्यकर्ता आरिश खान अजहरी ने बताया कि उसने अपने पत्र में आजम खान की रिहाई को लेकर लिखा है. जब पार्टी के बड़े नेता के साथ ये हो रहा है, तो हम छोटे कार्यकर्ता के साथ क्या होगा. आंदोलन कर आजम खान को रिहा कराना चाहिए

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







