
आजम और बेटे पर ताबड़तोड़ केस, फिर रामपुर में 'साइकिल' पंक्चर की... जानें कौन हैं आकाश सक्सेना
AajTak
बीजेपी के आकाश सक्सेना ने उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से रामपुर विधानसभा सीट छीन ली है. रामपुर वो सीट है जिस पर चार दशकों तक समाजवादी पार्टी के नेता आजम खाम का दबदबा रहा. आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद यहां उपचुनाव कराए गए थे. जानिए रामपुर में पहली बार बीजेपी को जीत दिलाने वाले आकाश सक्सेना कौन हैं.
उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर अब बीजेपी का कब्जा हो गया है. रामपुर आजम खान का गढ़ है. एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी, इसलिए यहां उपचुनाव कराए गए थे. उपचुनाव में बीजेपी के आकाश सक्सेना ने रामपुर में सपा के आसिम रजा को हरा दिया. रामपुर में बीजेपी की ये पहली जीत है.
रामपुर एक ऐसी विधानसभा सीट है, जहां दशकों तक आजम खान का कब्जा रहा. महज 32 साल की उम्र में आजम खान यहां से पहली बार विधायक बन गए थे. 1980 से 2022 तक आजम खान यहां से 10 बार विधायक चुने गए. इस दौरान आजम खान एक बार राज्यसभा और एक बार लोकसभा भी गए.
यहां आजम खान का दबदबा किस हद तक कायम है, इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि 2017 और 2022 में प्रचंड जीत के बावजूद बीजेपी रामपुर में नहीं जीत सकी थी. ऐसे में ये जानना भी जरूरी है कि आखिर आकाश सक्सेना कौन हैं? जिनकी बदौलत रामपुर में पहली बार कमल खिल सका है.
कौन हैं आकाश सक्सेना?
आकाश सक्सेना पहली बार विधायक बने हैं. लेकिन वो जिस परिवार से आते हैं, उसका राजनीति और बीजेपी से बहुत पुराना संबंध है.
उनके पिता शिव बहादुर सक्सेना को बीजेपी के शुरुआती सदस्यों में से एक माना जाता है. शिव बहादुर सक्सेना स्वार सीट से चार बार विधायक रहे हैं. उत्तर प्रदेश में जब कल्याण सिंह की सरकार थी, उसमें शिव बहादुर सक्सेना मंत्री भी थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











