
आजतक के 'मेरा स्वाभिमान' अभियान को मिला भरपूर समर्थन, यूपी के डिप्टी सीएम भी हुए मुरीद
AajTak
आजतक ने 'मेरा स्वाभिमान' अभियान शुरू किया है. यह अभियान उन लोगों की आवाज है, जो सिक्योरिटी गार्ड्स का काम करते हैं, टैक्सी चलाते हैं, जो डिलीवरी ब्वॉयज का काम करते हैं. सुबह से रात तक अपना काम करते हैं, लेकिन तमाम लोग ऐसे हैं जिन्हें कड़ी मेहनत के बावजूद अपमान का घूंट पीना पड़ता है. आजतक की यह मुहिम उन्हीं लोगों के लिए है. यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मेरा स्वाभिमान अभियान के जमकर तारीफ की है.
अगर आप दूसरों का सम्मान करेंगे, तो वे भी आपका सम्मान करेंगे. हालांकि आज कल लोग इस बात पर यकीन नहीं करते लेकिन हम, 'आजतक' होने के नाते यह महसूस करते हैं कि इस विषय को उठाना और आगे ले जाना हमारी जिम्मेदारी है. इसीलिए हमने आपके स्वाभिमान के लिए स्टैंड लिया है. आजतक ने 'मेरा स्वाभिमान' अभियान शुरू किया है. इस कैंपेन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी आजतक की इस मुहिम की जमकर तारीफ है. उन्होंने 'मेरा स्वाभिमान' कैंपेन को लेकर ट्वीट किया है- 'सबको मिले बराबरी का हक, सबको मिले सम्मान' @aajtak के विशेष कैंपेन #Meraswabhimaan से देशभर से आमजन जुड़ रहे हैं. इस अभियान को मेरी शुभकामनाएं.
हाल ही में कुछ घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें मेहनतकश लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था. सुबह से रात तक अपना काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड्स, टैक्सी चालक, डिलीवरी ब्वॉयज, ऐसे ही तमाम लोग जिन्हें कड़ी मेहनत के बावजूद अपमान का घूंट पीना पड़ता है. आजतक की यह मुहिम ऐसे ही लोगों के लिए है.
आप हमें ऐसे भेज सकते हैं अपने वीडियो
अगर आपके साथ या आपके आस-पास कोई भी ऐसी घटना होती है, जिसमें आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंची हो तो आप वीडियो बनाकर हमें फोन नंबर 8657900895 पर व्हॉट्सऐप कर सकते हैं, क्योंकि आपकी लड़ाई अब हमारी लड़ाई है. इसके अलावा https://www.aajtak.in/mera-swabhimaan इस लिंक के जरिए भी वीडियो अपडेट कर सकते हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







