
आजतक के खुलासे के बाद Google ने प्ले स्टोर से हटाया Jaish से जुड़ा ऐप... अच्छी बातें
AajTak
आजतक ने 12 अक्टूबर को खुलासा किया था कि गूगल प्ले स्टोर पर 'अच्छी बातें' नाम से एक मोबाइल ऐप मौजूद है, जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी हुई है. इस ऐप को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था.
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) से जुड़े मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है. आजतक ने इस बारे में 12 अक्टूबर को खुलासा किया था कि गूगल प्ले स्टोर पर जैश से जुड़ी मोबाइल ऐप 'अच्छी बातें' मौजूद हैं. इस ऐप के जरिए इस्लामिक शिक्षा देने का दावा किया गया था, लेकिन इसके जरिए मासूम युवाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही थी. आजतक के खुलासे के बाद आखिरकार गूगल ने प्ले स्टोर से इस ऐप को हटा दिया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









