
आग लगाकर कर दी पत्नी की हत्या, 27 साल बाद 70वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
AajTak
पुलिस के मुताबिक, निंगप्पा (70) ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. अस्पताल में इलाज को दौरान उसकी मौत हो गई. मगर, इससे पहले महिला ने मरते समय दिए गए बयान में कहा था कि उसके पति ने उसे पीटा था और उस पर मिट्टी का तेल डाला था. अब पुलिस ने 27 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कर्नाटक के तुमकुरु में एक शख्स ने आग लगाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने 27 साल बाद 70 वर्षीय आरोपी पति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, लंबे समय से लंबित मामलों को सुलझाने के लिए यह गिरफ्तारी की गई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, निंगप्पा (70) ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. अस्पताल में इलाज को दौरान उसकी मौत हो गई. मगर, इससे पहले महिला ने मरते समय दिए गए बयान में कहा था कि उसके पति ने उसे पीटा था और उस पर मिट्टी का तेल डाला था. मरते समय दिए गए बयान को नकारा नहीं जा सकता और ऐसे मामलों में कोई भी आरोपी को नहीं बचा सकता.
ये भी पढ़ें- MP: चरित्र संदेह में पत्नी और दो बच्चों पर किया जानलेवा हमला, बच्चे की मौत, पत्नी और बेटी की हालत गंभीर
1997 से फरार था आरोपी निंगप्पा
शुरुआत में यह हत्या के प्रयास का मामला था, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो जाने के बाद इसे हत्या के मामले में बदल दिया गया. तब (1997) से आरोपी निंगप्पा (70) फरार था. तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक के वी ने पीटीआई को बताया, यह लंबे समय से लंबित मामला था. इसी बीच वह अपने गांव वापस आया.
इसके बाद उसके बेटे ने उससे संपर्क करना शुरू कर दिया और उस संपर्क के माध्यम से हमने उसे 27 साल बाद पकड़ लिया. यह गिरफ्तारी लंबे समय से लंबित मामलों को सुलझाने के लिए की गई है. शुरुआत में यह हत्या के प्रयास का मामला था, लेकिन चोटों के कारण महिला की मौत हो जाने के बाद इसे हत्या के मामले में बदल दिया गया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









