
आगाज कंस्ट्रक्शन के मालिक जितेंद्र सापरा की तलाश तेज, मुख्तार की पत्नी को फरार करवाने में भी मददगार
AajTak
Mukhtar Ansari News: 3 दिन पहले गाजीपुर में विकास कंस्ट्रक्शन के मालिक और मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों के कर्ताधर्ता गणेश दत्त मिश्रा की 20 करोड़ की संपत्ति को इनकम टैक्स ने कुर्क किया था. गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ ईडी भी जांच कर रही है और कोर्ट से मिश्रा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है. लेकिन अब दूसरे कारोबारी पर भी शिकंजा कसने जा रहा है.
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति के मालिक और अपराध की कमाई को रियल स्टेट में निवेश करने वाले गणेश दत्त मिश्रा के साथ अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जितेंद्र सापरा की भी तलाश है. मुख्तार अंसारी की फरार चल रही अफशान अंसारी को भी शरण देने में जितेन्द्र सापरा का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है आगाज कंस्ट्रक्शन का असली मालिक जितेन सापरा ही है जिसकी रियल एस्टेट कंपनी में मुख्तार अंसारी ने अपनी अपराध की कमाई को लगाया था.
3 दिन पहले गाजीपुर में विकास कंस्ट्रक्शन के मालिक और मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों के कर्ताधर्ता गणेश दत्त मिश्रा की 20 करोड़ की संपत्ति को इनकम टैक्स ने कुर्क किया था. गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ ईडी भी जांच कर रही है और कोर्ट से मिश्रा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है. लेकिन अब विकास कंस्ट्रक्शंस के मालिक गणेश दत्त मिश्रा के साथ दूसरे कारोबारी पर भी शिकंजा कसने जा रहा है.
प्रयागराज के रियल एस्टेट कारोबारी जितेंद्र सापरा की तलाश ईडी ने तलाश तेज कर दी है. प्रयागराज से लेकर लखनऊ दिल्ली समेत कई ठिकानों पर ईडी ने जितेंद्र सापरा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की लेकिन वह फरार हो गया.
ब्लैक मनी को व्हाइट करता था जितेंद्र
बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी के ससुर जमशेद राणा भले ही कागज में आगाज कंस्ट्रक्शंस के मालिक हों, लेकिन असली कर्ताधर्ता मालिक के तौर पर जितेंद्र सापरा ही है. जितेन्द्र सापरा अपनी आगाज कंस्ट्रक्शन में मुख्तार अंसारी की अपराध से होने वाली कमाई का निवेश करता था और उसके जरिए रियल स्टेट में मुख्तार अंसारी की ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा रहा था.
बोगस कंपनियां भी मिलीं

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







