
आगरा लोकसभा सीट पर भी मतदान आज, कड़ी सुरक्षा में बूथों पर पहुंचाई गईं EVM
AajTak
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. आगरा लोकसभा क्षेत्र में 1760 बूथ और सीकरी में 1935 बूथ हैं. इस कड़ी में चुनाव के लिए बनाई गई एडहॉक बटालियन-335 के सुरक्षाकर्मी कमांडेंट नीतीन्द्र नाथ के परिवेक्षण में थाना जैतपुर कला और चित्राहाट के अंतर्गत आने वाले मतबूथों पर EVM मशीन और पोलिंग पार्टियों को पहुंचाया.
लोकसभा चुनाव के दो चरण हो चुके हैं और तीसरे चरण के लिए मंगलवार 7 मई को मतदान होना है. देश की कुल 93 सीटों पर मतदान होगा. यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर भी मंगलवार को मतदान होना है. तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में वोटिंग होगी. इस फेज में 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.88 करोड़ मतदाता करेंगे, जिसमें 1 करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और 87 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं.
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. यहां सोमवार को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर कड़ी सुरक्षा में रवाना हो गई हैं. आगरा क्षेत्र में 1760 बूथ और सीकरी में 1935 बूथ हैं. इस कड़ी में चुनाव के लिए बनाई गई एडहॉक बटालियन-335 के सुरक्षाकर्मी कमांडेंट नीतीन्द्र नाथ के परिवेक्षण में थाना जैतपुर कला और चित्राहाट के अंतर्गत आने वाले मतबूथों पर EVM मशीन और पोलिंग पार्टियों को पहुंचाया.
एडहॉक कमांडेंट नीतीन्द्र नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के मुताबिक कार्यवाही की जा रही है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए वाहनों का उपयोग कर EVM को पोलिंग बूथों तक पहुंचाया जा रहा है. हर बात का ख्याल रखा जा रहा है. हमारे सुरक्षाकर्मी चुनाव को अच्छे से कराने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं.
इन जगहों पर बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम
बता दें कि आगरा में दो जगह स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है. गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड पर आगरा उत्तर, दक्षिण, एत्मादपुर, कैंट विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं. वहीं मंडी समिति खेरागढ़ में आगरा ग्रामीण, खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्रों के बनाए गए हैं. चुनाव होने के बाद EVM और VVPAT को इन्हीं स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा. यहां त्रीस्तरीय सुरक्षा का घेरा रहेगा. पहले घेरे में अर्द्धसैनिक बल, दूसरे में पीएसी और तीसरे में पुलिस होगी. दोनों ही जगहों पर 35-35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







