
आगरा: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटे 11 लाख रुपये, बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार
Zee News
पेट्रोल पंप से कर्मचारी कैश जमा कराने बैंक जा रहे थे. रास्ते में बदमाशों ने कर्मचारियों पर फायरिंग की और बैग लूटकर बदमाश मथुरा की तरफ भाग गए. घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई है.
शोभित चतुर्वेदी/आगरा: यूपी के आगरा के रुनकता क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने हाईवे पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला कर उनसे करीब 11 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया. वारदात के बाद बदमाश बेखौफ हथियार लहराते हुए फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है. दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट से सनसनी फैल गई है. बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. ये है पूरी घटना घटना की जानकारी पर एसएसपी समेत थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया. बताया गया है कि चार दिन से बैंक न खुलने के कारण कर्मचारी मंगलवार को कैश जमा करने जा रहे थे. सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुनकता पर सुधीर फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है. सुबह करीब 11 बजे पेट्रोल पंप कर्मचारी मनोज और शेषवीर बाइक से बैग में कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








