
आगरा का 'कातिल' बॉयफ्रेंड! प्रेमिका की गर्दन काटी, हाथ-पैर किए अलग, लाश बोरे में भरी और स्कूटी पर लादकर निकल पड़ा
AajTak
आगरा के पार्वती विहार में प्रेम-प्रसंग के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी. आरोपी ने शव के टुकड़े कर बोरे में भरा और स्कूटी पर लादकर शहर में घुमाया. पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Uttar Pradesh News: आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी गर्लफ्रेंड को ऑफिस बुलाकर पहले उसका गला रेत डाला, फिर सिर और पैर अलग कर शव को बोरे में भर दिया. हत्या के बाद आरोपी ने लाश को उसी लड़की की स्कूटी पर लादकर शहर की सड़कों पर घुमाया और ठिकाने लगाने की कोशिश की. पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है.
घटना 23 जनवरी की है. युवती देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए. काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने ट्रांस यमुना थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की तलाश के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित कीं. शहर के प्रमुख रास्तों, हाईवे और कॉलोनियों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की गई.
जांच के दौरान 24 जनवरी की रात करीब 1 बजे ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पार्वती विहार इलाके में एक बोरा बरामद हुआ. बोरा खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए. उसके अंदर युवती का शव था, उसका सिर कटा हुआ था. शव की हालत बेहद भयावह थी.
पुलिस टीमों ने हाईवे और शहर में लगे 100 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले. फुटेज में एक युवक स्कूटी पर बोरे में शव ले जाते हुए साफ दिखाई दिया. स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान विनय के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि वह और मृतका एक ही ऑफिस में काम करते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. आरोपी को शक था कि युवती किसी और युवक के साथ भी घूमती थी.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






