
'आखिरी सांस तक BJP में ही...', मंत्री पद की शपथ से पहले क्यों बोले प्रवेश वर्मा
AajTak
दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद सीएम पद के मजबूत दावेदार रहे प्रवेश वर्मा अब नवगठित सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं. शपथग्रहण से पहले प्रवेश वर्मा ने कहा है कि मुझे आखिरी सांस तक बीजेपी में ही रहना है.
दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था. एक दिन पहले हुई विधायक दल की बैठक में प्रवेश वर्मा ने ही मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा और अब नई सरकार में वे मंत्री बनने जा रहे हैं.
प्रवेश वर्मा क्या डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं? शपथग्रहण से पहले इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि बीजेपी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा. अपनी आखिरी सांस तक मुझे बीजेपी में ही रहना है. पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाता रहूंगा. उन्होंने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी ने उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था, केंद्र सरकार में मंत्री बनाया था और वे भी आखिरी सांस तक पार्टी की सेवा करते रहे.
अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर शिकस्त देने के बाद सीएम पद के स्वाभाविक दावेदार बनकर उभरे प्रवेश वर्मा ने कहा कि आज पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है और जो जिम्मेदारी देते रहेंगे, उसको निभाता रहूंगा. उन्होंने ये भी कहा कि मेरे समर्थकों में बहुत ज्यादा उत्साह है. दिल्ली में आज हर तरफ उत्साह है, खुशी है.
यह भी पढ़ें: विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर का पद
प्रवेश वर्मा ने पुराने मामले खोले जाने को लेकर सवाल पर कहा कि एक बार शपथ ले लें, फिर आगे जो होगा वो पता लगता रहेगा. इससे पहले, उन्होंने 48 सीटें जिताकर बीजेपी की सरकार बनवाने के लिए दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों को ये भरोसा है कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल रहेंगे. हम मैनिफेस्टो का हर वादा पूरा करेंगे, इसके लिए हम संकल्पबद्ध हैं.
यह भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता के साथ ये 6 मंत्री आज लेंगे शपथ, सामने आई दिल्ली कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







