
'आखिरी बुलेट तक लड़े और गोलियां खत्म हुईं तो...' जाफर एक्सप्रेस के बंधक पुलिस ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी
AajTak
पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है. इस ऑपरेशन में सभी बलूच विद्रोही मारे गए और कुछ बंधकों की भी जान गई है. बंधकों के हमले से बचे एक पुलिस ऑफिसर ने बताया है कि कैसे विद्रोहियों ने ट्रेन को कब्जे में किया और कैसे वो उनके चंगुल से भागने में कामयाब हुए.
पाकिस्तान की सेना को 30 घंटे के बाद आखिरकार कामयाबी मिल गई है और जाफर एक्सप्रेस के बंधकों को विद्रोहियों से छुड़ा लिया गया है. पाकिस्तानी सेना का दावा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया गया है. हालांकि, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 21 बंधकों की भी जान गई है.
बीबीसी की एक रिपोर्ट में सेना के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान की आर्मी ने 300 से अधिक बंधकों को छुड़ाया है. ट्रेन पर सवार 440 यात्रियों में 100 सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे.
इन सुरक्षाकर्मियों में से एक पुलिस ऑफिसर ने ट्रेन हाईजैक की पूरी कहानी बयान की है. बीबीसी ऊर्दू से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाईजैक का मंजर काफी भयावह था. उन्होंने बताया कि वो और उनके साथी आखिरी गोली तक विद्रोहियों से लड़ते रहे.
आखिरी गोली तक लड़े पुलिस वाले फिर...
पुलिस ऑफिसर ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि हमले के वक्त जाफर एक्सप्रेस किसी सुरंग में नहीं बल्कि खुले आसमान के नीचे चल रही थी. तभी ट्रैक पर एक धमाका हुआ और ट्रेन अचानक से रुक गई. थोड़ी देर बाद आसपास की पहाड़ियों से आतंकी निकले और रॉकेटों की बौछार शुरू हो गई.
उन्होंने कहा, 'वो हर जगह थे... सैकड़ों की संख्या में और हम लोग केवल 75 पुलिसकर्मी थे. हमारे साथ दो फ्रंटियर कॉर्प्स के सैन्यकर्मी भी थे.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









