
'आकर देखो पुतिन ने क्या हाल कर दिया...', जेलेंस्की ने ट्रंप को दिया यूक्रेन आने का न्योता
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा कर यह जानें कि पुतिन ने उनके देश का क्या हाल कर दिया है.
रूस और यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. शांति वार्ता को लेकर तमाम तरह के प्रयासों के बीच युद्ध जारी है. इस बीच रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों ने यूक्रेन के सूमी शहर को छलनी कर दिया था. इस घटना में 34 लोगों की मौत हुई थी. अब जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा कर यह जानें कि पुतिन ने उनके देश का क्या हाल कर दिया है.
जेलेंस्की ने ट्रंप से आग्रह किया कि वह किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले या कोई भी एग्रीमेंट करने से पहले यूक्रेन का दौरा करें. जेलेंस्की ने सीबीएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि कृपया, कई भी फैसला लेने से पहले, किसी भी तरह की बातचीत करने से पहले यूक्रेन आकर यहां आम लोगों, नागरिकों और योद्धाओं से मिलें. यहां के अस्पतालों और चर्चों का दौरा करें.
बता दें कि यूक्रेन के उत्तरी शहर सूमी में रविवार सुबह हुए भीषण रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में कई लोगों की मौत हुई थी और 83 से अधिक लोग घायल हो गए थे. यह हमला यूक्रेन पर इस साल के सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए बेहद क्रूर बताया था.
जेलेंस्की ने कहा था कि केवल दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं. निर्दोष लोगों की जान लेना... और वो भी उस दिन जब लोग चर्च में पूजा के लिए जाते हैं – पाम संडे के दिन .जेलेंस्की ने एक भयावह वीडियो भी साझा किया था, जिसमें सड़कों पर पड़ी लाशें, जली हुई बस और खाक हुए वाहन दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इस हमले पर रूसी पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









