
आकर गेम खेलना और चले जाना, हर सप्ताह मिलेंगे 3.5 लाख रुपये, यहां निकली Dream Job
AajTak
हाल में एक कंपनी ने एक ऐसी नौकरी निकाली है जिसमें कर्मचारी की सिर्फ खेल खेलना है और उसे प्रति सप्ताह भारी तंख्वाह दी जाएगी. इस नौकरी के लिए खास क्वालिफिकेशन की भी जरूरत नहीं है बल्कि शख्स को सिर्फ मिलनसार होना चाहिए.
ग्लोबल टॉय और एंटरटेनमेंट कंपनी मैटल अपने पहले 'चीफ यूएनओ प्लेयर' की तलाश कर रही है. मैटल मुख्य यूएनओ प्लेयर की पार्ट टाइम पोस्ट के लिए आवेदकों का स्वागत कर रहा है जो फैंस को यूएनओ क्वाट्रो से परिचित कराने के लिए जिम्मेदार होगा. मैटल की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, मुख्य यूएनओ प्लेयर को हर दिन चार घंटे यूएनओ क्वाट्रो खेलना होगा.
क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन?
इस पद के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो शख्स का व्यवहार मिलनसार होना चाहिए और उसे यूएनओ के खेल से लगाव होना चाहिए. उन्हें अजनबियों से संपर्क करना होगा और उन्हें गेम खेलने के लिए इनवाइट करना होगा और उन्हें नियम समझाने होंगे. इसके अलावा आवेदक को नौकरी के लिए न्यूयॉर्क शहर में सेट होना होगा.
हर सप्ताह कमाएं 3.6 लाख रुपये, सिर्फ चार दिन का काम
13 सितंबर, 2023 से, मुख्य यूएनओ प्लेयर को चार सप्ताह तक सप्ताह में चार दिन काम करना होगा. कमाल की बात तो ये है कि नए मुख्य यूएनओ प्लेयर को पूरे कार्यक्रम के लिए प्रति सप्ताह $4,444.44 (3.6 लाख रुपये) कमाने को मिलेंगे.
नए अनुभव के साथ इन-पर्सन गेमप्ले

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










