
'आऊंगा 100 परसेंट, एक पराठा खा रहा हूं, आधा बचा है'
AajTak
ट्विटर पर एक ऊबर ड्राइवर के रिप्लाई की खूब चर्चा हो रही है. लोग उसकी ईमानदारी की मिसाल दे रहे हैं. एक यूजर ने तो उन्हें इसके लिए टिप देने को भी कह दिया.
सोशल मीडिया पर लोग एक ऊबर ड्राइवर की ईमानदारी की मिसाल दे रहे हैं. दरअसल, एक लड़की ने कैब बुक किया. फिर उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि वह आ रहा है न? इसका जवाब आया. जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
करिश्मा मेहरोत्रा नाम के यूजर ने ट्वीट कर एक स्क्रिनशॉट शेयर किया. लिखा- मैं जीवन में इतनी ईमानदार होना चाहती हूं. स्क्रिनशॉट में उनके और ऊबर ड्राइवर के बीच का चैट था.
मेहरोत्रा ने ऊबर ड्राइवर से पूछा- आप आ रहे हैं न? जवाब में ऊबर ड्राइवर लिखता है- आऊंगा 100 परसेंट, एक पराठा खा रहा हूं, आधा बचा... उसने आगे लिखा- सच्चाई मैंने बता दिया.
इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर ऊबर ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वह ऊबर ड्राइवरों के लिए एक इंस्पिरेशन है, उसकी ईमानदारी के लिए उसे टिप प्लीज दे दीजिएगा. दूसरे यूजर ने पूछा- फिर वह आया? जवाब में मेहरोत्रा ने लिखा- बिल्कुल आया. तीसरे ने कॉमेंट किया- आधे पराठे को छोड़ देना बहुत कठिन काम है.
बता दें कि हाल ही में सरकार ने राइडिंग प्लेटफॉर्म्स ऊबर और ओला के साथ एक मीटिंग की थी. कस्टमर की तरफ से बढ़ती शिकायतों की वजह से यह मीटिंग हुई थी. इन राइडिंग प्लेटफॉर्म्स पर अनफेयर ट्रेड का आरोप लगा था. इसमें राइड कैंसिलेशन पॉलिसी भी शामिल है. क्योंकि बुकिंग कन्फर्म करने के बाद भी ड्राइवर्स कस्टमर्स को ट्रिप कैंसिल करने के लिए फोर्स करते हैं. जिसकी वजह से कस्टमर को कैंसिलेशन पेनाल्टी देना पड़ता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










