
आइडिया आने से लागू होने तक... देश में बने पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड की पूरी टाइमलाइन
AajTak
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. वादे से लागू होने तक, देश में में बने पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड की पूरी टाइमलाइन...
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को यूसीसी के लिए ऑफिशियल पोर्टल लॉन्च कर औपचारिक रूप से इसे लागू करने का ऐलान कर दिया. सीएम धामी ने इसे उत्तराखंड और देश के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि हमने जनता से किया वादा पूरा किया है. उन्होंने यह भी साफ किया कि यूसीसी किसी धर्म के खिलाफ नहीं है. उत्तराखंड चुनाव से ठीक पहले 12 फरवरी 2022 को सीएम धामी ने यूसीसी लागू करने का वादा किया था.
यूसीसी के वादे से लेकर इसे लागू किए जाने तक, कब क्या हुआ? देश में बने पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड की पूरी टाइमलाइन...
12 फरवरी 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया. उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी सत्ता में आई तो तुरंत यूसीसी लागू किया जाएगा.
23 मार्च 2022: उत्तराखंड चुनाव में जीत के साथ सत्ता में लौटी पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में यूसीसी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी.
27 मई 2022: यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया. समिति को मसौदा तैयार करने के लिए छह महीने का समय दिया गया था. हालांकि, तय समय में मसौदा तैयार नहीं हो पाया और समिति का कार्यकाल दिसंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया.
27 सितंबर 2023: मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति का कार्यकाल बढ़ाकर सितंबर 2023 तक किया गया. इसके बाद समिति का कार्यकाल जनवरी 2024 तक बढ़ाया गया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






