
आंध प्रदेश के रहने वाले युवक की अमेरिका में गोली लगने से मौत, फ्यूल स्टेशन पर हुई घटना
AajTak
आंध प्रदेश के युवक की अमेरिका के ओहायो राज्य में गोली लगने से मौत हो गई. वह मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई कर रहा था और फ्यूल स्टेशन पर नौकरी किया करता था. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
अमेरिका के ओहायो राज्य में भारतीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई है. घटना गुरुवार दोपहर को हुई थी. युवक आंध प्रदेश का रहने वाला था और अमेरिका में रहकर मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई कर रहा था. वह फ्यूल स्टेशन पर पार्ट टाइम जॉब भी किया करता था. घटना के वक्त भी वह अपने काम पर था. इसी दौरान उनसे गोली लगी थी.
दरअसल, ओहायो के कोलंबस डिवीजन की पुलिस के मुताबिक, 24 साल का साईश वीरा मास्टर्स की पढ़ाई करता था. 20 अप्रैल की दोपहर 12.50 बजे पुलिस को डब्ल्यू. ब्रॉड स्ट्रीट के 1000 ब्लॉक में गोलीबारी (Shooting) की घटना की जानकारी मिली थी.
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पेट्रोल पंप पर पार्ट टाइम नौकरी करने वाले साईश वीरा को गोली लगी थी और उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक युवक भारत के आंध्र प्रदेश का रहने वाला था.
स्कूल में हुई थी गोलीबारी, 7 की हुई थी मौत
27 मार्च 2023 को भी अमेरिका में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें सात की मौत हो गई थी. टेनेसी राज्य के नैशविले में एक क्रिश्चियन स्कूल के अंदर 28 वर्षीय युवती बच्चों और लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं. जिस स्कूल में फायरिंग की घटना हुई थी उसमें कुल 200 बच्चे पढ़ते है.
पुलिस ने बताया था कि हमलावर लड़की ने साइड के दरवाजे से बिल्डिंग में प्रवेश किया था और गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था. वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूल की दूसरी मंजिल में पहुंच गई थी. यहां पर ही पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह मारी गई. इस घटना में तीनों बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








