
आंध्र प्रदेश: 6 महिलाओं से शादी, 7 वीं की थी तैयारी, लाखों का चूना लगाने वाला शख्स गिरफ्तार
AajTak
यह शख्स शादी करने का झांसा देकर कई महिलाओं को ऐसे धोखा दे चुका है. गचीबाओली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया और जांच के दौरान पता चला कि उसने कुल 7 महिलाओं से इसी तरह 50 लाख रुपये तक ठगे हैं.
आंध्र प्रदेश में एक शख्स ने कुल 7 महिलाओं को शादी का झांसा देकर अब तक 50 लाख रुपये का चूना लगाया है. इसमें से 6 महिलाओं से उसने शादी की और उन्हें ठगा, जब उसने 7वीं महिला के साथ ऐसा करने की कोशिश की, तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस ने गुंटूर जिले के 33 साल के अदापा शिव शंकर बाबू को गिरफ्तार किया है. इस शख्स ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अब तक छह महिलाओं के साथ शादी की है. जब उसने 7वीं महिला से शादी करने का बहाना बनाकर 30 लाख रुपये उधार लिए, साथ ही उसके सोने को गिरवी रख दिया. सातवीं महिला ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इस तरह अदापा शिव शंकर बाबू पुलिस के हत्थे चढ़ा. उसने 50 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगाया है.
जांच में पता चला 6 शादियों के बारे में महिला ने गचीबाओली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक आदमी ने उससे शादी करने का झूठा वादा किया. भरोसा जीतने के बाद 30 लाख रुपये उधार लिए, लेकिन जब उसने व्यक्ति का बैकग्राउंड वैरिफिकेशन किया, तो पता चला कि वह पूर्व में भी कई महिलाओं को ऐसे धोखा दे चुका है. गचीबाओली पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया और जांच के दौरान पता चला कि अदापा शिव शंकर बाबू ने 6 अन्य महिलाओं को ठीक इसी तरह ठगा है.
तलाकशुदा महिलाओं को बनाता था निशाना गचीबाओली के पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश के मुताबिक शिव शंकर बाबू मैटरीमोनियल साइटों के माध्यम से तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाया करता था. वह ऐसी महिलाओं से संपर्क करता और भरोसा जीतने के बाद उनके साथ धोखाधड़ी को अंजाम देता. उसके खिलाफ इससे पहले आर सी पुरम और केबीएचपी पुलिस स्टेशन में भी मामला दर्ज किया जा चुका है. उसने 7 महिलाओं से करीब 50 लाख रुपये ठगे हें और उनका 20 तोला सोना भी गिरवी रख दिया है. इतना ही नहीं वह कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर भी ठग चुका है. पुलिस ने उसे विशाखापत्तनम से गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







