
आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, इस उम्र तक के बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस पर लगेगा बैन
AajTak
आंध्र प्रदेश में बच्चों को सोशल मीडिया के संभावित दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए एक प्रोग्राम लाया जा रहा है. इसे अगले 90 दिनों में लागू किया जाएगा.
आंध्र प्रदेश सरकार छोटे बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने जा रही है. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस को रोकने के लिए एक कार्यक्रम शुरू कर रही है. उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश की ओर से सुझाया गया है.
इस सुझाव पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है और अगले 90 दिनों के भीतर ऐसा कार्यक्रम शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं, जिससे 13 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच न बना सकें. विधानसभा में बोलते हुए सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों को सोशल मीडिया के संभावित दुष्प्रभाव से बचाना है.
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का कहना था कि डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रभाव के बीच बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार केवल 13 साल से कम उम्र के बच्चों तक ही सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि 13 से 16 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी संभावित नियमों पर चर्चा चल रही है.
इस संबंध में विभिन्न पक्षों से राय लेने के बाद आम सहमति के आधार पर आगे का फैसला किया जाएगा. नायडू ने कहा कि हाल ही में सरकार जनसंख्या नीति से जुड़ा एक प्रस्ताव लेकर आई थी. उसी क्रम में आईटी मंत्री की ओर से यह नया सुझाव सामने आया है, जिसमें 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने की बात कही गई है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उनका कहना था कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सोशल मीडिया के कारण बच्चों पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े. उन्होंने विधानसभा के माध्यम से राज्य के लोगों से भी अपील की कि बच्चों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए इस पहल का समर्थन किया जाना चाहिए.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






