
आंध्र प्रदेश: भाजपा के नाम बदलने की मांग के बाद जिन्ना टावर को तिरंगे के रंग में रंगा गया
The Wire
आंध्र प्रदेश के गुंटूर ज़िले में स्थित जिन्ना टावर पर बीते 26 जनवरी तिरंगा फहराने की कोशिश करते दक्षिणपंथी समूह ‘हिंदू वाहिनी’ के तीन सदस्यों को हिरासत में लिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था. पिछले साल दिसंबर में भाजपा ने मांग की थी कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सम्मान में टावर का नाम बदला जाए. उन्होंने धमकी दी कि अगर वाईएसआर कांग्रेस सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो वे स्मारक को नष्ट कर देंगे.
गुंटूर के महापौर (मेयर) कवती मनोहर नायडू और एमएलसी एल. अप्पी. रेड्डी के अनुसार, बृहस्पतिवार को टावर पर राष्ट्रीय ध्वज भी स्थापित किया जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की मांग पर जिन्ना टावर का नाम नहीं बदला जाएगा. Andhra Pradesh: YSR Congress Party to hoist Tricolour at Jinnah Tower in Guntur
उन्होंने कहा, ‘यह सद्भाव टावर है और इसे आजादी से पहले बनाया गया था. यह शहर में हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा है.’ Guntur East MLA Md Mustafa says,"Hindus&Muslims have been living very peacefully here. We are doing it to send a message that we all stand united. BJP was trying to rake up this issue unnecessarily." pic.twitter.com/l0Vpipo9OF
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मेयर ने याद किया कि 1966 में तत्कालीन गुंटूर नगर परिषद ने जिन्ना टावर का नाम बदलने की इसी तरह की याचिका को खारिज कर दिया था. — ANI (@ANI) February 3, 2022
पिछले कुछ समय से राज्य के भाजपा नेता जिन्ना टावर का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं, ऐसा न करने पर उन्होंने कथित तौर पर इसे हटाने की धमकी दी थी.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.




