
आंध्र प्रदेश के पल्लीपलेम में भीषण सड़क हादसा, बस के परखच्चे उड़े, कई घायल
AajTak
आंध्रप्रदेश के पल्लीपलेम में एक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. जानकारी के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. हादसा इतना भीषण है कि बस के परखच्चे उड़ गए. बस में सवार यात्रियों में गंभीर रूप से घायल छात्र भी शामिल हैं.
आंध्रप्रदेश के पल्लीपलेम में मंगलवार को एक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बस में कुछ छात्र भी सवार थे.
हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी में फंस गया था. आसपास के लोगों ने उसे बचाने के रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. जबकि दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. साथ ही एक्सीडेंट के बाद लगे जाम को भी खुलवाया.
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया गया है. इसके साथ ही घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है. हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई जानकारी नहीं है.
(रिपोर्ट- अपूर्वा)

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











