
आंध्र प्रदेश: कंदुकुर हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 8, PM मोदी और CM ने किया मुआवजे का ऐलान
AajTak
आंध्र प्रदेश के कंदुकुर में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की रैली में हुए हादसे में अब तक 8 लोग मारे जा चुके हैं. पीएम मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को 2 लाख तो घायलों को 50 हजार की राशि देने का ऐलान किया है. इससे पहले चंद्रबाबू ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रु. देने का वादा किया था.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है, इसे एक महिला भी शामिल है. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मरने वालों के परिवार के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों के लिए 50 हजार के हर्जाने का ऐलान किया है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है. सीएम ने कहा कि सरकार मृतक परिवारों के साथ खड़ी है.
दरअसल, बुधवार शाम में चंद्रबाबू नायडू की कंदुकुर में एक रोड शो कर रहे थे. जब उनका काफिला गुडम सीवेज नहर को पार कर रहा था, तभी कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए. तीन लोगों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई और दो अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. इसके बाद 2 और लोगों की भी मौत हुई, जबकि 6 का इलाज चल रहा है.
भगदड़ के बाद लोग नहर में गिरे
जानकारी के मुताबिक रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे नहर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई लोग नहर में गिर गए. हादसे के तुरंत बाद नायडू ने अपनी सभा रद्द कर दी. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की. उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा है.
30 दिसंबर तक नायडू का दौरा

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







