
आंध्र प्रदेशः प्रॉपर्टी के लालच में मां को बेरहमी से पीटता था बेटा, पड़ोसियों ने ऐसे सिखाया सबक
AajTak
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पुलिस ने एक ऐसे कलयुगी बेटे को गिरफ्तार किया है, जो प्रॉपर्टी के लिए अपनी मां को आए दिन पीटता था. युवक की इस करतूत से पड़ोसी भी परेशान हो गए थे. उन्होंने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया. लिहाजा पुलिस ने अत्याचारी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक कलयुगी बेटा अपनी मां को बेरहमी से मार रहा है. जन्म देने वाली अपनी मां को पीटने की वजह है संपत्ति. ये घटना गुंटूर जिले के ताडेपल्ली के ब्रह्मानंदपुरम की है. हालांकि पुलिस ने अत्याचारी बेटे के गिरफ्तार कर लिया है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











