
आंखें और हाथ घुमाकर बातें... साइकोलॉजी के छात्रों ने Orry पर बनाया प्रेजेंटेशन, VIDEO
AajTak
साइकोलॉजी के छात्रों के एक ग्रुप ने सेलिब्रिटी बॉडी लैंग्वेज को समझाने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया है. इसमें उन्होंने सोशल मीडिया स्टार और स्टारकिड्स के बेस्ट फ्रेंड ओली उर्फ Orhan Awatramani पर एक प्रेजेंटेशन दिया है जो वायरल हो गया है.
सोशल मीडिया स्टार और स्टारकिड्स के बेस्ट फ्रेंड ओली उर्फ Orhan Awatramani लंबे समय से फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच मिस्ट्री बने हुए हैं. कोई जान ही नहीं पा रहा कि वो हैं कौन और कैसे हर बड़ी पार्टी में उनके लिए खास इनवाइट होता है. अब यही ओरी एक बार फिर अनोखे कारण से चर्चा में है.
ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि पर प्रेजेंटेशन
नवी मुंबई में नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) के साइकोलॉजी के छात्रों के एक ग्रुप ने सेलिब्रिटी बॉडी लैंग्वेज को समझाने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया है. मशहूर हस्तियों द्वारा दिखाए जाने वाले वर्बल और नॉन वर्बल कम्युनिकेशन की बारीकियों को स्टडी करने के लिए छात्रों ने ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि पर एक प्रेजेंटेशन दी.
क्या था प्रेजेंटेशन का उद्देश्य?
इस प्रेजेंटेशन का उद्देश्य ओरी की बॉडी लैंग्वेज और हाव-भाव की बारीकी और सूक्ष्म संकेतों के पीछे के नॉन वर्बल मैसेज को समझना है. ओरी के बिहेवियर का विश्लेषण करके, छात्रों ने सेलिब्रिटी बिहेवियर के पीछे की साइकोलॉजी और पब्लिक परसेप्शन पर इसके प्रभाव को उजागर किया.
ओवर एक्साइटेड, ओवर हैप्पी और ओवर एक्सप्रेसिव ओरी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










