
अहमदाबाद:10वीं की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
AajTak
अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्थित सोमललित स्कूल की 10वीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना स्कूल के सीसीटीवी में कैद हुई है. आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस जांच कर रही है.
अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके के सोमललित स्कूल में गुरुवार को 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. यह दिल दहला देने वाली घटना स्कूल की सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें छात्रा को रेलिंग पर चढ़ते और छलांग लगाते देखा गया.
घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:26 बजे की है, जब छात्रा स्कूल के दूसरे ब्रेक के बाद चौथी मंजिल की लॉबी में पहुंची. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि छात्रा ने रेलिंग पर चढ़कर कूदने से पहले दाएं हाथ में कुछ पकड़ा हुआ था और वह धीरे-धीरे आगे बढ़ी. तभी एक छात्रा उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है.
यह भी पढ़ें: नाबालिग बेटे ने घर से चुराए 95 लाख, दोस्त संग गोवा के लिए निकला... अहमदाबाद एअरपोर्ट से दोनों पकड़े गए
छात्रा की कूदने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में पास के निधि अस्पताल ले जाया गया, जहां ICU में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं.
देखें वीडियो...
मामले में पुलिस ने कही ये बात

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











