
अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, दिवाली में इमरजेंसी के लिए ड्यूटी पर रहेंगे 50 डॉक्टर्स
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में दिवाली के दौरान 5 दिन तक 50 से अधिक डॉक्टर्स इमरजेंसी सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे. डाटा के मुताबिक, इमरजेंसी मामले दिवाली पर 9.6 प्रतिशत, दिवाली के दूसरे दिन 23.30% और भाईदूज के दिन 22.24% बढ़ सकते हैं.
दिवाली के त्योहार के दौरान आमतौर पर डॉक्टर्स छुट्टियों में घूमने चले जाते हैं. ऐसे में आपातकालीन स्थिति में लोगों को डॉक्टर्स की सेवा मिलती रहे, इस बात को ध्यान में रखकर अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन और अहमदाबाद फैमिली फिजिशियन एसोसिएशन ने 11 से 15 नवंबर के दौरान “डॉक्टर्स ऑन कॉल” सेवा का आयोजन किया है. जिसके तहत अहमदाबाद में 53 डॉक्टर इमरजेंसी सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे.
50 डॉक्टर्स का लिस्ट जारी अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर तुषार पटेल और मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ मुकेश महेश्वरी ने बताया कि दिवाली में इमरजेंसी इलाज की जरूरत पड़े तो उस स्थिति में शहर के अलग अलग इलाक़ों में डॉक्टर की सेवा उपलब्ध रहेगी. जिसके लिये डॉक्टर्स का लिस्ट तैयार की गई है जिसमें डॉक्टर का नाम, मोबाइल नंबर, उनका एरिया और उपलब्ध तारीख़ों के साथ अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन की वेबसाइट, फेसबुक पेज समेत सोशल मीडिया में उपलब्ध करवाया गया है.
डॉक्टर तुषार पटेल ने कहा कि दिवाली में लोग पटाके फोड़कर सेलिब्रेशन करते है, ऐसे में प्रदूषण भी बढ़ जाता है. जिसकी वजह से सांस के मरीज़ों को तकलीफ बढ़ती है. कोरोना में जिनके फेफड़ों पर ज्यादा असर हुआ था उनको इस दिवाली के दौरान खुद का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. बता दें कि गुजरात में धनतेरस के बाद से ही त्योहार के चलते छुट्टियों का माहौल रहता है. दिवाली, के दूसरे दिन नये साल का सेलिब्रेशन होता है, फिर भाईदूज से लेकर लाभ पंचमी तक लोग अपना धंधा व्यापार बंद ही रखते है.
इमरजेंसी केसों में बढ़ोतरी का अनुमान तो दूसरी तरफ गुजरात में दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए 108 इमरजेंसी सेवा द्वारा भी विशेष तैयारियां की गई है. पिछले कुछ साल के उपलब्ध डाटा के विश्लेषण के मुताबिक, त्योहार के दौरान इमरजेंसी केसों में बढ़ोतरी देखी जाती रही है. दिवाली पर मेडिकल इमरजेंसी के केस में 9.6 प्रतिशत, दिवाली के दूसरे दिन यानी की नये साल पर 23.30% और भाईदूज के दिन 22.24% की बढ़ोतरी का अनुमान व्यक्त किया गया है.
इस हालत में तमाम लोगों को 108 इमरजेंसी सेवा की सुविधा जल्द से जल्द मिल पाए ऐसी व्यवस्था की गई है. इमरजेंसी कॉल्स पर त्वरित सपोर्ट के लिए तमाम कर्मचारी उपस्थित रहेंगे साथ ही में हॉटस्पॉट पर एंबुलेंस को तैनात रखा जाएगा.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









