
अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान क्रैश पर डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख, बोले- हम हर मदद को तैयार
AajTak
इस हादसे में एअर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई. यह हादसा पिछले एक दशक में दुनिया का सबसे घातक विमान हादसा माना जा रहा है. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के कुछ ही पल बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से जा टकराया.
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने इस दुखद घटना को हवाई इतिहास की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक बताया और भारत को हर संभव मदद देने की पेशकश की.
ट्रंप ने कहा, "मैंने भारत को यह संदेश दिया है कि अगर हम कुछ कर सकते हैं तो हम किसी भी मदद को तुरंत पहुंचने को तैयार हैं. यह एक भयानक दुर्घटना थी. किसी को भी यह अंदाजा नहीं कि आखिर क्या हुआ."
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त विमान को देखा तो ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था कि उसमें विस्फोट हुआ हो. उन्होंने आशंका जताई कि शायद इंजन ने काम करना बंद कर दिया था. ट्रंप ने मीडिया से कहा, 'हमने कुछ सुझाव दिए हैं. जब हमने विमान को देखा तो वह सामान्य लग रहा था, ऐसा नहीं लगा कि उसमें कोई विस्फोट हुआ हो. ऐसा लगता है कि इंजन ने काम करना बंद कर दिया थ."
यह भी पढ़ें: मौत से पहले आखिरी सेल्फी, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में खत्म हो गया डॉक्टर प्रतीक जोशी का पूरा परिवार
हादसे में 200 से अधिक लोगों की मौत
बता दें कि गुरुवार को हुए इस हादसे में एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 265 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा पिछले एक दशक में दुनिया का सबसे घातक विमान हादसा माना जा रहा है. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के कुछ ही पल बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से जा टकराया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






