
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी मॉकड्रिल, अफसरों ने परखी तैयारियां
AajTak
CISF ने चेन्नई स्थित एयरपोर्ट पर शनिवार को एक इमरजेंसी मॉकड्रिल का आयोजन किया. इस दौरान लोगों को बताया गया कि कैसे ऐसे वक्त में बचना चाहिए और आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मियों को कैसे लोगों की मदद करनी चाहिए.
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद हवाई अड्डों पर आपातकालीन मॉकड्रिल कराए जा रहे हैं. ताकि, लोगों और आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मियों को हादसे के वक्त त्वरित कार्रवाई और बचाव को लेकर तैयार किया जा सके. साथ ही ये बताया जा सके कि ऐसे हालात में क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
इसी सिलसिले में चेन्नई स्थित एयरपोर्ट पर शनिवार को एक इमरजेंसी मॉकड्रिल सुरक्षा बल और फायरब्रिगेड ने मिलकर आयोजित किया. इसमें विमान दुर्घटना जैसे हालात बनाए गए और लोगों को बताया गया कि कैसे इस स्थिति में खुद को सुरक्षित रखना चाहिए और पीड़ित लोगों की मदद करनी चाहिए.
बनाए गए प्लेन क्रैश जैसे हालात इस दौरान प्लेन क्रैश के बाद जलते प्लेन, इधर-उधर भागते लोग, हादसे के वक्त रैपिड रेस्पांस के लिए तैयार सीआईएसएफ के जवानों को तुरंत क्रैश स्थल पर पहुंचते और लोगों की जान बचाते देखा गया. साथ ही ये भी बताया जा रहा था कि आम लोगों को ऐसे वक्त में कैसे बचना चाहिए और आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मियों को कैसे लोगों की मदद करनी चाहिए.
सीआईएसएफ, फायर ब्रिगेड, एयरपोर्ट सुरक्षा बल के लोग हुए शामिल सीआईएसएफ ने हवाई अड्डे के परिसर के पास परंगिमलाई के पास यह आपातकालीन अभ्यास किया. सीआईएसएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस, हवाई अड्डे के अधिकारी, चिकित्सा दल, खुफिया दल, एनडीआरएफ और अन्य सेवाओं ने इस इमरजेंसी एक्सरसाइज में भाग लिया. यहां दुर्घटनाग्रस्त विमान का मॉडल बनाया गया और उसे आग के हवाले कर दिया गया.
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कराए जा रहे हैं मॉकड्रिल अहमदाबाद विमान दुर्घटना की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद ये इमरजेंसी मॉकड्रिल यह सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया था कि अधिकारी और जनता तत्काल की गई प्रतिक्रियाओं के साथ ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कितने तैयार हैं और जानमाल के नुकसान को किस हद तक कम किया जा सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








