
अहमदाबाद पार्सल ब्लास्ट: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन सीखा था बम बनाने का तरीका
AajTak
अहमदाबाद के साबरमती में हुए पार्सल ब्लास्ट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से बम और तमंचा भी बरामद किया है.
गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती के शिवम रॉ हाउस में शनिवार को हुए पार्सल ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी रुपेन और रॉकी उर्फ रोहन रावल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को ही पार्सल डिलीवरी करने वाले गौरव गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया था. इसी के साथ पार्सल ब्लास्ट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
डीसीपी भरत राठौड़ ने कहा कि पार्सल डिलीवरी करने वाले गौरव के बाद शनिवार की रात मुख्य आरोपी रुपेन बारोट और रॉकी उर्फ रोहन रावल को गिरफ्तार किया था. जिस वक्त दोनों की गिरफ्तारी हुई, उस वक्त वे कार में थे.कार में दो बम और देशी तमंचा भी था. बम और देशी तमंचा मुख्य आरोपी रुपेन ने खुद ही बनाया था. बीडीडीएस और एफएसएल टीम की मदद से बम को निष्क्रिय कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद-वडोदरा हाइवे पर भीषण हादसा... एसिड टैंकर और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, घंटेभर रुका रहा ट्रैफिक
इसलिए पार्सल में भेजा था बम
डीसीपी भरत राठौड़ ने कहा कि कुछ समय से रूपेन का उसकी पत्नी हेतल के साथ विवाद चल रहा था. 23 मार्च को रुपेन की पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी. रुपेन उसकी पत्नी के चले जाने की वजह बलदेव सुखड़िया को मानता था. बलदेव हाईकोर्ट में क्लर्क के तौर पर काम करता है. बारहवीं पास रुपेन ने बलदेव को मारने के लिए इंटरनेट से बम और तमंचा बनाने के लिए रिसर्च किया था. बम बनाने के लिए गंधक पाउडर और सर्किट का इस्तेमाल किया गया था. 12 वोल्ट की बैटरी और स्विच की मदद से बलदेव के घर पार्सल रुपेन ने ही भेजवाया था.
डीसीपी भरत राठौड़ ने कहा कि बलदेव के घर पार्सल लेकर गौरव गया था. उसने बम को बलदेव के घर में गमले में रख दिया था. बम ब्लास्ट का रिमोट रोहन के पास था. जब गौरव ने बम घर में रख दिया था, तभी रोहन ने बटन दबाकर ब्लास्ट कर दिया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











