
अहमदाबाद की कंपनी को लगाया था 80 लाख का चूना, अब पुणे से गिरफ्तार हुआ आरोपी चालबाज गौतम
AajTak
इसी साल 30 मई को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके मुताबिक, वीट्राग फोम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के हिमतनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट से 79.70 लाख रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए निकाल लिए गए थे.
अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने सिम स्वैपिंग के माध्यम से करीब 80 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले को सुलझा लिया है. साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने पुणे से आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. आरोपी गौतम मुखर्जी ने सिम स्वैप करके 79.70 लाख रुपये की ऑनलाइन घोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गौतम पहले भी कई लोगों के साथ ऐसी ही धोखाधड़ी कर चुका है. उन मामलों की जांच भी की जा रही थी.
दरअसल, इसी साल 30 मई को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके मुताबिक, वीट्राग फोम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का अकाउंट हिमतनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में था. इस अकाउंट में वोडाफोन कंपनी का नंबर रजिस्टर्ड करवाया गया था. जिसका पिन और पासवर्ड सीम स्वैपिंग करके कंपनी के अकाउंट से 79.70 लाख रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए निकाले गए.
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानपबीन में जुट गई. पुलिस ने झारखंड के गौतम मुखर्जी को पूना से गिरफ्तार किया है. मूल रूप से झारखंड का रहनेवाला गौतम पूना में Incedo Technology Solution Ltd. कंपनी में फ्लोर एग्जीक्यूटिव के तौर पर नौकरी करता था.
साइबर क्राइम ब्रांच के ACP जितेंद्र यादव ने कहा, गौतम ने अन्य आरोपी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की कंपनी के अकाउंट में रजिस्टर्ड सीमकार्ड ऑनलाइन सीमस्वैप करने के लिए वोडाफोन कंपनी में कॉल किया और टेम्पररी सिमकार्ड बंद करवाया था. इसके बाद कंपनी के बैंक अकाउंट में से रांची स्थित एचडीएफसी बैंक के अपने अकाउंट में 38 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफ़र कर लिये थे.
ये रुपए wazirx कंपनी में डालकर USD ख़रीदने के लिए ट्रान्सफ़र किए गए थे. बचे हुए 41.70 लाख रुपये आईसीआईसीआई बैंक में ट्रांसफ़र करके फ्रॉड किया गया था. आरोपी गौतम के बारें में ACP यादव ने कहा, आरोपी गौतम ने रांची में BCA तक पढ़ाई की है. जांच में गौतम की करतूतों का पता भी चला है. उसने दूसरे कई लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है. जिसको लेकर जांच जारी है. अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी के अकाउंट को फ़्रीज़ करवा दिया है. अब शिकायतकर्ता को 50 लाख रुपये वापस दिलवाए गए हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











