
अस्पताल से युवक का अपहरण... 18 KM दूर से बरामद, पुलिस ने 3 पर दर्ज किया केस
AajTak
Man kidnapped from hospital: आगर मालवा जिला अस्पताल से धीरज सिंह के अपहरण के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया है. युवक को 18 किमी दूर से बरामद किया गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक समर्थकों पर आरोप लगे हैं.
MP News: आगर मालवा जिला मुख्यालय स्थित शासकीय जिला अस्पताल से शनिवार देर शाम एक युवक के अपहरण जैसा दिखने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक युवक को उसकी मर्जी के बगैर जबरदस्ती वाहन में बैठाकर अपने साथ ले जाते हैं.
घटना अस्पताल परिसर में होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक धीरज सिंह अपने एक घायल मित्र का हाल-चाल जानने जिला अस्पताल पहुंचा था. इसी दौरान अस्पताल में मौजूद कुछ युवकों ने उससे विवाद किया और फिर जबरन उसे बोलेरो वाहन में डालकर अपने साथ ले गए.
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस तत्काल हरकत में आई और वायरल वीडियो के आधार पर वाहन व अपहृत युवक की तलाश शुरू की गई.
पुलिस की तत्परता के चलते करीब 18 किलोमीटर दूर मदकोटा गांव के पास से युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. पीड़ित धीरज सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे वहां छोड़कर फरार हो गए. युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं.
इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित के अनुसार बगद सिंह, बने सिंह और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है.
नगर पुलिस अधीक्षक मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि अपहरण का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. घटना ने जिला अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






