
अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु, बेटी को गोद में लेकर दिए पोज, दिखी पहली झलक
AajTak
बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया था. नन्ही परी का नाम बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने देवी बसु ग्रोवर रखा है. मां बनकर बिपाशा की खुशी का ठिकाना नहीं है. मंगलवार को वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं. बेटी को गोद में लिए बिपाशा की तस्वीरें सामने आई हैं.
बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया था. नन्ही परी का नाम बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने देवी बसु ग्रोवर रखा है. पहले बच्चे की मां बनकर बिपाशा की खुशी का ठिकाना नहीं है. मंगलवार को वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं. बेटी को गोद में लिए बिपाशा की पहली तस्वीरें सामने आई है.
बिपाशा की बेटी की पहली झलक दिखी
अस्पताल से निकलने के बाद कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए. बिपाशा ने तस्वीरों में बेटी देवी को गोद में पकड़ा हुआ है. लिटिल किड का चेहरा तस्वीरों में नजर नहीं आता है. बिपाशा और करण की खुशी का इस दौरान ठिकाना नहीं था. पेरेंट्स बनकर दोनों हैप्पी हैं. बिपाशा और करण दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आए.
करण सिंह ग्रोवर लूज टी-शर्ट और पैंट में कूल लगे. वहीं बिपाशा लॉन्ग मैक्सी ड्रेस में अमेजिंग लगीं. बिपाशा ने शेड्स और मास्क लगाया हुआ है. कपल ने मुस्कुराते हुए पोज दिए. तस्वीरों में बिपाशा अपनी नन्ही परी को पैंपर करती हुई भी नजर आईं. न्यूली मॉम बनीं बिपाशा और उनकी नन्ही परी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
करण-बिपाशा की लव स्टोरी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शोबिज इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में शुमार हैं. फिल्म अलोन के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था. यहीं से दोनों के मंकी लव की शुरुआत हुई. करण और बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की. अगस्त 2022 में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. बेटी के पैदा होने के बाद से कपल को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार बधाई दे रहे हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










