
अस्पतालों में VIP Culture से परेशान हैं AIIMS Bhubaneswar के Doctors, PM Modi को पत्र लिखकर लगाई गुहार
Zee News
कोरोना (Coronavirus) महामारी के दौर में सरकारी अस्पतालों में जारी वीआईपी कल्चर (VIP Culture) पर एम्स भुवनेश्वर (AIIMS Bhubaneswar) के डॉक्टरों ने नाराजगी जताई है. डॉक्टरों (Doctors) ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र भी लिखा है.
भुवनेश्वर: कोरोना (Coronavirus) महामारी के दौर में सरकारी अस्पतालों में जारी वीआईपी कल्चर (VIP Culture) पर एम्स भुवनेश्वर (AIIMS Bhubaneswar) के डॉक्टरों ने नाराजगी जताई है. डॉक्टरों (Doctors) ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र भी लिखा है. अपने पत्र में डॉक्टरों ने पीएम मोदी से निवेदन किया है कि एम्स जैसे सरकारी अस्पतालों में नौकरशाहों, नेताओं और राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को इलाज में मिलने वाली तरजीह को खत्म किया जाए. बता दें कि कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों से अस्पतालों पर बोझ बढ़ता जा रहा है. कई राज्यों के अस्पतालों में नए मरीजों के लिए जगह ही नहीं बची है. ‘हिंदुस्तान’ में छपी खबर के अनुसार, एम्स भुवनेश्वर डॉक्टर एसोसिएशन ने पीएम मोदी (PM Modi) को भेजी चिट्ठी में लिखा है कि अस्पतालों (Hospitals) में सभी लाइफ सपोर्ट/आईसीयू सेवाओं को VIP, राजनेताओं और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित किया जा रहा है. जबकि इनमें से कई लोगों को इसकी जरूरत नहीं है और सिर्फ आइसोलेशन में रखकर ही उनका इलाज किया जा सकता है. इसलिए VIP कल्चर को खत्म किया जाना चाहिए.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










