
असली डील तो इस छोटे देश से... फिर बदल जाएगा पूरा खेल, भारत का होगा दबदबा!
AajTak
भारत साउथ अमेरिका के एक छोटे से देश के साथ बड़ी ट्रेड डील करने जा रहा है. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत दोनों देशों के बीच बातचीत लगभग आखिरी चरण में पहुंच गई है. अगर ये डील हो गई तो भारत के हाथ कई महत्वपूर्ण खनिज कम लागत में लगेंगे .
भारत-अमेरिका और भारत-यूरोपीय संघ के बीच डील इन दिनों सुर्खियां बनी हुई हैं. वहीं भारत एक छोटे से देश से ब़ड़ी डील करने जा रहा है, (जो भारत को रणनीतिक तौर पर मजबूत कर सकता है) जिसकी चर्चा भी नहीं हो रही है. अगर ये डील पूरी हो गई, तो भारत के हाथ कुछ ऐसे रेयर अर्थ मिनरल्स लग सकते हैं, जिसे आज कई देश रणनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.
दरअसल, भारत एक छोटे से देश चिली (दक्षिण अमेरिकी में एंडिज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित लंबा और संकरा देश) के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (India-Chile FTA) बातचीत के अंतिम चरण में है. चिली के पास दुनिया के कुछ सबसे वैल्यूएबल लिथियम और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों के भंडार हैं. यह मुक्त व्यापार समझौता भारत की मैन्युफैक्चरिंग टारगेट को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
यह डील ऐसे समय में होने जा रही है, जब महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ धातुओं तक पहुंच एक भू-राजनीतिक हथियार बन गए हैं और ग्लोबल पॉवर पॉलिटिक्स में इसका इस्तेमाल एक महत्वपूर्ण भूमिका के तौर पर हो रहे हैं.
भारत के लिए यह क्यों बड़ी डील हो सकती है? ग्लोबल इकोनॉमी में महत्वपूर्ण खनिज अब सिर्फ इंडस्ट्रियल चीजें नहीं, बल्कि रणनीतिक एसेट बन चुके हैं. लिथियम, तांबा, कोबाल्ट, रेनियम और मोलिब्डेनम इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक वाहनों, रिन्यूवेबल एनर्जी सिस्टम और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए ज्यादा खास हो चुके हैं. ये चीजें अब इंडस्ट्री कंप्टीशन और नेशनल सिक्योरिटी तय करने में एक खास भूमिका निभा रही हैं. इसे हासिल करने के लिए देशों के बीच होड़ मची हुई है.
ऐसे में चिली के साथ भारत की ये डील इन खनिज आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है. फिर चीन जैसे देशों पर भारत की निर्भरता कम हो सकती है.
चिली के पास ऐसा क्या है? चिली दुनिया में अपने विशाल खनिज भंडारों के लिए दुनिया भर में फेमस है. यह साउथ अमेरिकी देश खासतौर से लिथियम के लिए जाना जाता है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों और ऊर्जा भंडारण सिस्टम की बैटरियों के लिए एक महत्वपूर्ण चीज है. लिथियम के अलावा, चिली में तांबा, रेनियम, मोलिब्डेनम और कोबाल्ट के भी महत्वपूर्ण भंडार हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, ऑटोमोबाइल और सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद खास है.

US-Iran War: 'जंग के जिम्मेदार देशों को निपटना होगा...', भारत ने ठुकराई ऑयल रिजर्व जारी करने की अपील
इंटरनेशलन एनर्जी एजेंसी की ओर से भारत से अपील की गई थी कि वह तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऑयल रिजर्व जारी करे, जिसे भारत ने ठुकरा दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

फरवरी के अंत में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद बढ़कर 110 डॉलर तक पहुंच गई हैं. यदि यह स्थिति इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले एक महीने में तेल की कीमतें 200 डॉलर तक पहुंच सकती हैं. ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर और ओमान की रिफाइनरी और LNG संयंत्रों पर हमला किया है, जिससे उत्पादन रुक गया है. तेल का ये संकट दुनिया के लिए कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा? देखें वीडियो.











