
असम में STF और पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
AajTak
STF और करीमगंज जिला पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मादक पदार्थ का ये जखीरा बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि उन्हें मिजोरम से ड्रग्स की आवाजाही के बारे में एक इनपुट मिला था. उसी खबर के आधार पर एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया.
असम के करीमगंज जिले में एसटीएफ और जिला पुलिस ने मिलकर मंगलवार को करीब 100 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की है. साख ही चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया ड्रग्स की ये बड़ी खेप एक कार से बरामद की गई.
असम पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और करीमगंज जिला पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मादक पदार्थ का ये जखीरा बरामद किया गया. पुलिस ने पीटीआई को बताया कि उन्हें मिजोरम से ड्रग्स की आवाजाही के बारे में एक इनपुट मिला था. उसी खबर के आधार पर एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया.
जानकारी के अनुसार, एसटीएफ और पुलिस ने दोपहर करीब 2:15 बजे नीलमबाजार पुलिस स्टेशन के सुप्राकांडी में चेकिंग के दौरान एक कार को रोका. कार में सवार लोग कुछ संदिग्ध लग रहे थे. इसलिए उन्हें कार से उतरने के लिए कहा गया.
एसटीएफ के उप महानिरीक्षक पार्थसारथी महंत ने बताया कि मिजोरम के पंजीकरण नंबर वाले वाहन की गहन तलाशी लेने पर सुरक्षा दल ने 5.1 किलोग्राम हेरोइन, 64,000 याबा गोलियां और विदेशी सिगरेट के चार पैकेट बरामद किए.
डीआईजी महंत ने कहा कि पकड़े गए लोगों में से एक करीमगंज का रहनेवाला है, जबकि अन्य तीन तस्कर मिजोरम के थेनजोल के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि बाजार मूल्य के हिसाब से यह पूर्वी भारत में दवाओं की संभवत: सबसे बड़ी रिकवरी है., जिसकी कीमत कम से कम 100 करोड़ रुपये है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











