
असम: बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के विधायक ने इस्तीफा दिया, बीजेपी में शामिल होने की संभावना
ABP News
AIUDF विधायक ने पिछले विधानसभा चुनावों में कई बार इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और असफल रहे थे. बाद में वह AIUDF में शामिल हो गए और इस साल चुनाव में उतरे.
गुवाहाटी: असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक फणीधर तालुकदार ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और दावा किया कि यह उनके निर्वाचन क्षेत्र और राज्य के लोगों के ‘‘व्यापक हित’’ के लिए है. सूत्रों ने बताया कि पहली बार विधायक बने तालुकदार के बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा देने और सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की संभावना है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से AIUDF विधायी इकाई के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












