
असम: दरांग के धौलपुर गांव में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण, जानिए ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
मोहम्मद अब्दुल खलीक नाम के एक अन्य निवासी ने कहा कि एक दिन पहले तक मैं और मेरा परिवार नहीं जानता था कि फरीद कहां गया है. बाद में पता चला कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ था. पुलिस फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी थी, जिसमें वह घायल हो गया था. बाद में उसकी मौत हो गई.
असम के दरांग जिले के धौलपुर गांव में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. सुरक्षा कारणों से बलुआ घाट इलाके में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. सुकुर अली नाम के एक चश्मदीद ने बताया कि जब यह घटना घटी तो मैं वहीं पर था. यह घटना धौलपुर गांव में घटी, जहां कुछ लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके, जब वह अतिक्रमण वाला इलाका ख़ाली करवाने गए थे. जिला प्रशासन की तरफ से अस्थायी पुलिस और सीआरपीएफ कैंप बनाए गए हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











