
असम चुनावः G-23 के नेता साइडलाइन? कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं
AajTak
कांग्रेस ने असम के चुनाव में प्रचार के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में जी-23 के किसी नेता का नाम नहीं है.
पूर्वोत्तर के महत्वपूर्ण राज्य असम की सत्ता के लिए चुनावी जंग शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता बचाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरा जोर लगा रही है तो वहीं कांग्रेस भी पांच साल पहले खोई सत्ता वापस पाने के लिए कोशिश कर रही है. कांग्रेस ने असम के चुनाव में प्रचार के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में जी-23 के किसी नेता का नाम नहीं है. जी-23 कांग्रेस के उन नेताओं का समूह है जो पार्टी में आंतरिक चुनाव की मांग कर रहा है. तीन चरणों में होने जा रहे असम के विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होना है. इसके लिए कांग्रेस ने 12 मार्च को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. इस सूची में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी नाम हैं.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











