
असम: कल रोड शो करेंगे अमित शाह, प्रचार के आखिरी दिन हिमंत बिस्वा के इलाके में होंगे
AajTak
असम में 6 अप्रैल को आखिरी फेज की वोटिंग है. रविवार शाम को 5 बजे यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा. इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह राज्य के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा की विधानसभा सीट जालुकबारी में रोड शो करेंगे.
असम में रविवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा. उससे पहले गृहमंत्री अमित शाह असम में होंगे. वो यहां जालुकबारी से भाजपा उम्मीदवार और राज्य सरकार के मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा की विधानसभा में रोड शो करेंगे. असम की 126 विधानसभा सीटों में से 86 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और अब बाकी की 40 सीटों पर 6 अप्रैल को वोटिंग होगी. अमित शाह को "भाजपा का चाणक्य" कहते हैं, तो हिमंत बिस्वा शर्मा को भी "नॉर्थ-ईस्ट का चाणक्य" कहा जाता है. हिमंत बिस्वा शर्मा की नॉर्थ-ईस्ट में अच्छी-खासी पकड़ मानी जाती है. हिमंत बिस्वा शर्मा जालुकबारी विधानसभा सीट से 2001 से जीतते आ रहे हैं. 2001, 2006 और 2011 का विधानसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीता. जबकि 2016 का चुनाव उन्होंने बीजेपी के टिकट पर लड़ा और जीता.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











