
असंतुष्ट गुट 'G-21' के सदस्य भूपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी के बीच 1 घंटे तक हुई बातचीत, निकलेगा समाधान?
AajTak
कांग्रेस के असंतुष्ट गुट G-21 में शामिल भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुवार को राहुल गांधी के आवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई है. हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, ये निकलकर सामने नहीं आ पाया है.
कांग्रेस के असंतुष्ट गुट G-21 की बुधवार रात मीटिंग के बाद पार्टी के अंदरखाने में राजनीति गरमाने लगी है. गुरुवार को कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राहुल गांधी के बीच करीब 1 घंटे बातचीत हुई. इसके बाद हुड्डा गुलाम नबी आजाद के घर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ आनंद शर्मा भी मौजूद थे. बता दें कि हुड्डा भी कांग्रेस के असंतुष्ट गुट G-21 के सदस्य हैं.
उधर, G-21 के सदस्य बुधवार की रात को हुई मीटिंग के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. हालांकि उनका ये कहना है कि G-21 के नेताओं और कांग्रेस लीडरशीप से उनकी बातचीत पहले ही हो चुकी है. G-21 के एक सीनियर सदस्य के मुताबिक, आंतरिक चर्चा जारी है और इस बारे में हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. हमारा आधिकारिक बयान वह है जो 16 मार्च की रात मीटिंग के बाद जारी किया गया था.
बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे थे. इसके बाद वे राहुल गांधी के घर से करीब 12:35 बजे निकले थे. बताया जा रहा है कि राहुल और हुड्डा के बीच मुलाकात के दौरान केसी वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे. हुड्डा के साथ वे भी निकल गए.
ये भी पढ़ें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











