
अश्वजीत से पूछताछ नहीं, एक्सीडेंट वाली कार भी गायब... अब प्रिया सिंह ने पुलिस पर लगाए नए आरोप
AajTak
इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कल रात कुछ पुलिसकर्मी उनके पास आए. वो एक कागज पर साइन करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे. मैंने मना कर दिया क्योंकि मेरे पास कोई वकील नहीं था.
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के एमडी के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रेमिका प्रिया सिंह ने कार से कुचलकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है. अश्वजीत बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी है. अब इस मामले में पीड़िता ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
प्रिया सिंह का कहना है कि कल रात कुछ पुलिसकर्मी उनके पास आए. वो एक कागज पर साइन करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे. मैंने मना कर दिया क्योंकि मेरे पास कोई वकील नहीं था. न ही मेरे परिवार से कोई था. वो मुझ पर दबाव बना रहे थे. कह रहे थे कि जो होगा कल देख लेना लेकिन अभी साइन कर दो. जब मैंने साइन नहीं किए तो वो नाराज हो गए और चले गए.
प्रिया ने कहा, मुझे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर बहुत भरोसा है. मुझे बस न्याय चाहिए. वहीं, जय जीत सिंह (सीपी ठाणे) ने कहा कि मामले में अश्वजीत अनिल गायकवाड़ और अन्य को आरोपी बनाया गया है. अश्वजीत से अभी पूछताछ होनी बाकी है. कार भी गायब है. जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी.
इंस्टाग्राम पर प्रिया सिंह ने बयां किया दर्द
इंस्टाग्राम पर प्रिया सिंह ने लिखा, 'मेरा दाहिना पैर टूट गया है. इसलिए मेरी सर्जरी हुई है. पैर में रॉड लगानी पड़ी है. पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं. मेरी बांहें, पीठ और पेट पर गहरी चोट है. मुझे कम से कम 3-4 महीने तक बिस्तर पर रहना होगा. उसके बाद 6 महीने तक चलने के लिए सहारा लेना होगा. मेरी ही कमाई से मेरा परिवार चल रहा था. मैं अब काम नहीं कर पाऊंगी'.
प्रिया ने लिखा, मैं उसे (अश्वजीत) 4-5 साल से डेट कर रही थी. वो मुझसे मिलने नहीं आया. मुझे उससे खतरा है. उसके कुछ दोस्त दो दिन से लगातार अस्पताल आ रहे हैं. मेरी बहन को धमकी दे रहे हैं क्योंकि मैंने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. मैं डरी हुई हूं. अपने परिवार और खुद के लिए खतरा महसूस कर रही हूं'.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











